खामेनेई की हत्या पर जवाब दें प्रधानमंत्री: कांग्रेस
नई दिल्ली, मार्च 13 -- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत के एक दिन बाद आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर अब तक कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शायद अपने अमेरिकी और इजरायली दोस्तों को नाराज नहीं करना चाहते। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को हमला कर ईरान के संवैधानिक प्रमुख अयातुल्ला खामेनेई की हत्या कर दी गई। इस पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री मौन हैं। उन्होंने कहा कि संसद में अभी तक शोक प्रस्ताव तक नहीं रखा गया है।जयराम ने कहा कि भारत ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की सही तरह से निंदा की है लेकिन ईरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.