नई दिल्ली, मार्च 2 -- ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस और सुरक्षा परिषद के सदस्यों को औपचारिक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की कथित हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अरागची ने अपने पत्र में वाशिंगटन और तेल अवीव पर अवैध बल प्रयोग और वैश्विक शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप कर संघर्ष रोकने और कूटनीतिक समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। ईरानी मीडिया के अनुसार 28 फरवरी को तेहरान स्थित सुरक्षित परिसर पर अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी', जबकि इजरायल ने 'रोअरिंग लायन' नाम दिया। हमलों में तेहरान और अन्य प्रमुख शहरों के कई रणनीतिक ठिकानो...