रायबरेली, मार्च 1 -- ऊंचाहार, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आक्रोश जताया। शिया समुदायर के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इस हमले को कायराना बताया। वहीं पुलिस ने गश्त बढ़ा दी, इसके साथ ही खुफिया विभाग में सक्रिय हो गया है। शियाओं के धार्मिक गुरु व ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई को निशाना बनाकर धोखे से हत्या कर दी गई। आरोप है कि अमेरिका व इजरायल ने मिलकर उनकी हत्या की है। घटना से शिया समुदाय के लोगों में गम का माहौल है। रविवार को कस्बे में शिया समुदाय के दर्जनों लोगों ने मस्जिद पर इकट्ठा होकर घटना पर गहरा दुख जाहिर करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। मौलाना शाहीन हैदर व अली रजा ने घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.