अमरोहा, मार्च 4 -- नगर पंचायत के मोहल्ला सादात में शिया समुदाय की महिलाओं ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई व उनकी पत्नी की शहादत के सिलसिले से सोमवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर खिराजे-अकीदत पेश की। इमाम बारगाह पीर जी से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो गुलशन मस्जिद, इमामबाड़ा फातिमा, हुसैनी चौक होता हुआ इमाम बारगाह पर संपन्न हुआ। सादेका जेहरा ने बताया कि ईरानी सुप्रीम लीडर ने जालिम व ताकतवर मुल्क अमेरिका तथा इजराइल के आगे कभी सर नहीं झुकाया, न ही वो कभी डरे। वह हक के रास्ते पर चले। उन्होंने इमाम हुसैन के बताए हुए रास्ते पर चलकर जुल्म का मुकाबला किया। कहा कि खामेनेई की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...