फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की याद में बुधवार की शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकले। खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति व एकता का संदेश दिया। कैंडल मार्च सैयदवाड़ा मोहल्ले की मस्जिद से शुरू हुआ। इस दौरान मार्च में शामिल लोगों की आंखें नम हो गयीं। चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सलीम हैदर ने कैंडल मार्च की व्यवस्था संभाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.