नई दिल्ली, मार्च 1 -- सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरानी मीडिया ने भी कर दी है। अब खबर है कि नए नेता के चुनाव को लेकर IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि IRGC बगैर किसी कानूनी प्रक्रिया के नए लीडर को तख्त पर बैठाना चाहता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खामेनेई की मौत के साथ ही 47 साल के शासन का अंत हो गया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि IRGC इस्लामिल गणतंत्र के नए नेता का चुनाव जल्द से जल्द कराना चाहता है। सूत्रों की मानें तो IRGC का बचा हुआ कमांड स्ट्रक्चर रविवार सुबह 1 मार्च तक ही इस फैसले पर अंतिम मुहर चाहता है। सूत्रों ने कहा कि जारी एयर स्ट्राइक्स के बीच एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स (संवैधानिक संस्था, जो...