नई दिल्ली, मार्च 5 -- Top News Today: भारत सरकार ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। दूसरी ओर, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बड़ा ऐलान किया है। IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी जहाज पर हमला किया जा सकता है जो इस जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करेगा। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया गहरा दुख भारत सरकार ने ईरान के दिवंगत सर्वोच...