लखनऊ, मार्च 1 -- ईरान पर हमले का विरोध में और खेमनई की मौत की सूचना पर रूमीगेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे शियाओं की भीड़ देख ट्रैफिक विभाग ने आनन-फानन में वाहनों का रास्ता बदल दिया। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद, इमामबाड़ा क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया। वहीं पक्का पुल, डालीगंज चौक की ओर आवाजाही भी बीच-बीच बंद कर दी गई। इस दौरान रूमीगेट से गुजरने वाले वाहन सवारों के लिए एक लेन खुला रहा लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रैफिक जाम में फंसे लोग बेबस नजर आए। जानकारी के मुताबिक हुसैनाबाद, घंटाघर और चौक से नींबू पार्क की तरफ जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए। वहीं सीतापुर रोड से डालीगंज क्रासिंग से पक्का पुल होते हुए बड़ा इमामबाड़ा की तरफ ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। जोकि शाम को जुलूस के दौरान बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.