नई दिल्ली, मार्च 2 -- इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है। इस हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्यों समेत उनके 40 से ज्यादा अधिकारी भी मारे गए। इसके बाद ईरान ने प्रतिक्रिया करते हुए पूरे मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। खामेनेई केवल ईरान के सर्वोच्च लीडर नहीं थे, बल्कि दुनियाभर के शिया समुदाय के लिए भी एक लीडर थे। उनके निधन के बाद भारत समेत कई देशों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में कर्नाटक के गौरीबिदनूर तालुक, चिक्कबल्लापुर जिले के अलीपुर गांव में लोगों ने रविवार को खामेनेई की मृत्यु का शोक मनाया। ईरान के साथ गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के लिए प्रसिद्ध इस गांव में अनौपचारिक बंद रखा गया। ग्रामीणों ने उस नेता के निधन पर शोक जताया, जिसे वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.