धनबाद, मार्च 2 -- ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत पर धनबाद में भी शिया समुदाय ने मातम मनाया। रविवार को नया बाजार स्थित शिया इमाम बारगाह में इबादत की गई। आयातुल्ला खामेनेई के आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। इस मौके पर सैयद सादिक रजा ने बताया कि यह आतंक की प्रकाष्ठा है। 85 साल के बुजुर्ग की पूरे परिवार के साथ हत्या कर दी गई। इस जुर्म के खिलाफ दुनिया भर में आवाज उठाई जा रही है। उस आवाज में हम सब भी शरीक हैं। कहा कि हम लोग पूरे रमजान गम मनाएंगे। ईद की नमाज तो होगी, लेकिन ईद की खुशियां नहीं होंगी। इस मौके पर मौलना जैगम अब्बास रिजवी, सैयद सादिक सजा, सैयद मेहंदी इमाम, सैयद इरशाद अली, सैयद फरहत रजा, आरिफ मेहंदी, फिरोज, मंजर अली, आसिफ मेहंदी, सैयद रजा अली रिजवी, मुन्ना, सरवर हुसैन, जॉन मिर्जा सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.