अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। संभागीय परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान दो बसों की फिटनेस निरस्त की है। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि एसडी कॉंवेंट स्कूल में संचालित बस का फर्श कई जगह से टूटा था। सीटें भी जर्जर हालत में थीं। वाहन संचालन योग्य नहीं था। इस क्रम में एफएसडी पब्लिक स्कूल तकीपुर, खैर में संचालित बस में फर्श कई जगह से टूटा हुआ है। वाहन की सीटें जर्जर स्थिति में मिलीं। ऐसे वाहनों में बच्चों का परिवहन खतरनाक हो सकता है। एआरटीओ ने तत्काल इनकी फिटनेस निरस्त कर दी है। वाहन के संचालन को बंद करने के लिए विद्यालयों को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.