खामियों को लेकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं में गुस्सा
फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- टूंडला। प्रीपेड स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नगर के विद्युत कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ हर समय दिखाई देती है। नगर व देहात के क्षेत्र में जब से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं लेागों के लिये बड़ी मुसीबत पैदा हो गई है। स्थिति यह है कि बिना किसी सूचना के लोगों के घरों की बिजली काट दी जाती है। गर्मी के दिनों में तमाम घरों की रात में ही बिजली कट जाती है। नगर के जिस विद्युत कार्यालय पर गिने चुने लोग ही दिखाई देते थे अब उसी कार्यालय पर बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर खड़े दिखाई देते हैं। जिनकी कोई सुनने वाला नहीं होता है। जो व्यक्ति दूर दराज के गांव से अपनी शिकायत लेकर विद्युत कार्यालय पर आता है और उसकी समस्या के निदान के लिये कोई वहां पर दिखाई ही नहीं देता है तब उसको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.