खामियां मिलने पर क्लीनिक सीज, लाइसेंस निरस्त
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़। आधे अधूरे मानक संग पट्टी इलाके की सैफाबाद बाजार में संचालित कृष्णा क्लीनिक जांच टीम के अफसरों ने सीज कर लाइसेंस निरस्त कर दिया। बता दें कि उक्त क्लीनिक में 30 मई को प्रसव के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। मौत के बाद क्लीनिक संचालक ने दोनों को रेफर कर दिया था। उक्त खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर जांच कराई। जांच में कृष्णा क्लीनिक में तमाम खामियां मिलीं। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने क्लीनिक सीज कराने के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.