खामियां बनी रोड़ा, NEET PG की 32 सीटें बढ़ने की उम्मीदों को लगा झटका, NMC ने मांगा जवाब
चांद मोहम्मद, सितम्बर 9 -- दून मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी को झटका लगा है। नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी ने सीट बढ़ाने के साथ ही नए पाठ्यक्रम शुरू करने के आवेदन में कई तरह की खामियां पकड़ी हैं। एनएमसी ने मरीजों की संख्या और ऑपरेशन के काम का पूरा ब्योरा नहीं देने से लेकर अस्पष्ट दस्तावेज भेजने तक पर आपत्ति लगाई है। और, सात दिन में साक्ष्यों के साथ जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आवेदन निरस्त हो सकता है। दरअसल, दून मेडिकल कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए सात विभागों में पीजी की कुल 32 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा। कम्युनिटी मेडिसिन में सात, बायोकेमिस्ट्री में तीन, ईएनटी में तीन, ऑर्थो में चार, टीबी एंड चेस्ट में तीन, मेडिसिन में नौ, माइक्रोबायोलॉजी में तीन सीटें शामिल हैं। इसके अलावा त्वचा रोग और रेडियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.