खामसहल कोनार में बीकेबी ने खोली पनशाला
बोकारो, अप्रैल 27 -- जरीडीह बाजार। खासमहल कोनार परियोजना के एक्सवेशन के समीप में बीकेबी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के द्वारा पनशाला का उद्घाटन गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने किया। कहा कि इस धूप और गर्मी के दिनों में पानी पिलाना बहुत नेक का काम है। बीकेबी कंपनी बहुत ही बढ़िया काम कर रही है। इस तरह के अच्छे कामों के लिए सबों को आगे आने की जरूरत है। आजसू नेता बूच्चू सिंह ने कहा पनशाला जैसे नेक कार्यों के लिए समाज में सबों को आगे आने की जरूरत है। समाजसेवी मो जिलानी ने कहा बीकेबी कंपनी के द्वारा जरूरत को देखते हुए मजदूरों के हितों में पनशाला खोला गया है। यह भी पढ़ें- साड़म में दो जगह प्याऊ खोला गया सीसीएल सिक्योरिटी के जटलू महतो, मो तौफीक, मो शमशाद, मो इसरार हुसैन, मो जावेद, मो इबरार, राहुल मिश्रा, सूरज कुमार, संजू कुमार आदि थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.