मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर गुरुवार को श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। गुरुवार को छपार के गांव खामपुर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में श्री बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिर प्रांगण में श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की, जिसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की तथा शोभायात्रा में रथ पर बालाजी महाराज के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा का गांव में अनेक स्थानों पर पूजा अर्चना कर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुजनों को प्रसाद वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.