देवरिया, मार्च 6 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के छपिया सरया रोड पर स्थित काली मंदिर के पास शुक्रवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। गुरुवार रात खामपार थाना क्षेत्र के छपिया रोड स्थित सड़क किनारे झाड़ी में ग्रामीणों ने नवजात शिशु का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्...