आजमगढ़, अप्रैल 12 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव स्थित इमामबाड़ा में रविवार को शहीद आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई की शहादत के चालिसवां के मौके पर अंजुमन अजाए हुसैन के तत्वाधान में मजलिस का अयोजन किया गया। इस दौरान शिया एवं सुन्नी के धर्म गुरुओं ने उनकी जीवनीय पर विस्तार से चर्चा की ।कार्यक्रम का शुभारंभ कारी मोहम्मद ज़ुहैश्र रिजवी ने कुरआन पाक की तेलावत से किया। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद महदी नकवी ने कहा आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई एक सियासी नेता नहीं थे, बल्कि इस्तेकामत सब्र और अपने उसूलों पर डटे रहने की एक मिसाल थे। उनकी जिंदगी का इस बात की गवाही देता है कि उन्होंने दबाव, पाबंदियों और मुखालिफत के बावजूद अपने मौकिफ से पीछे हटना गवारा नहीं किया। गुलाम हुसैन मट्टू ने कहा कि आयतुल्लाह खामनाई ने हमे...