विकासनगर, मार्च 1 -- ईरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के हमले में सर्वोच्च ईरानी नेता अयातुल्लाह खामनेई की मौत पर रविवार को अंबाड़ी में शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर मजलिस की। जुलूस में शामिल लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनो ही मुल्कों को इंसानियत का दुश्मन करार दिया। दोपहर की नमाज के बाद इकठ्ठा हुए शिया समुदाय के लोगों ने अंबाड़ी गांव से जुलूस निकाला, जो एनएच से होते हुए ईदगाह तक पहुंचा। ईदगाह पर सर्वोच्च ईरानी नेता की मौत पर मजलिस की गई। ईरानी नेता की श्रद्धांजलि में नमाज पढ़ने के बाद शिया धर्म गुरुओं ने कहा कि ईरान पर हमला इंसानियत पर हमला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.