सहारनपुर, मार्च 2 -- आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद स्थानीय स्तर पर भी विरोध की आशंका को भांपते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इंस्पेक्टर बेहट ने मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। इंस्पेक्टर सतपाल भाटी ने जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी सहित मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मौहम्मद अहमद काज़मी ने बताया कि बेहट में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की कोई योजना नहीं है। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी, पीरु मियां, सभासदपति मिर्ज़ा अब्दुल मालिक, इकबाल कुरैशी, जहीर कुरैशी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...