नई दिल्ली, मार्च 1 -- अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद, भारत के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ईरान के समर्थन में भीड़ जुटी। वहां मौजूद लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग खामनेई की याद में रोते हुए भी नजर आए। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भीड़ में मौजूद लोगों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया। महिलाओं-पुरुषों के हाथों में अयातुल्ला अली खामनेई की तस्वीर थी, जिसे वो लहराते हुए नजर आ रहे थे। काले झंडे लहराते हुए इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं रोती हुई भी नजर आईं। लोगों का आरोप है कि उनके नेता को षडयंत्र के तहत मार दिया गया है। अमेरिका-इजराइल के हमले में ...