खामडीह के ग्रामीण ने की सीएम से शिकायत
पलामू, मई 8 -- सतबरवा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर खामडीह गांव निवासी कमलेश चौधरी ने नेशनल हाईवे 39 में भूमि अधिग्रहण के बाद उनके नाम से गलत एलपीसी निर्गत करने की शिकायत की है। शिकायत के अनुसार आवेदक की दिवंगत माता लाईची देवी के नाम से चल रहे डिमांड में से 5 डेसिमल जमीन गांव के रूबी देवी ने रजिस्ट्री कराई है। वर्तमान में रुबी देवी, पंचायत समिति सदस्य भी है। इसके तहत रूबी देवी को नोटिस निर्गत किया जाना चाहिए, परंतु उनके नाम से एलपीसी बना दिया गया है। कमलेश ने बताया कि सीएम के अलावा उपायुक्त, निबंधन कार्यालय तथा भू-अर्जन और सतबरवा अंचल कार्यालय को आवेदन की प्रति समर्पित की गई है। यह भी पढ़ें- सोनो अस्पताल में निगरानी का छापा प्रधान लिपिक 37 हजार रिश्वत लेते गिरप्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.