खाप चौधरियों की अखिलेश से मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज
मेरठ, सितम्बर 19 -- विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच खाप और किसान राजनीति को लेकर भी चर्चाएं बढ़ गई हैं। सोमवार को पश्चिमी यूपी के किसानों और विभिन्न खापों के चौधरियों ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात में गन्ना भुगतान, बिजली, खाद-बीज, सिंचाई और फसलों के लाभकारी मूल्य समेत किसान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। खाप चौधरियों की अखिलेश यादव से मुलाकात कराने वाले सपा नेता गौरव चौधरी ने भूनी स्थित होटल में प्रेसवार्ता कर बैठक की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि करीब 16 खाप चौधरी शामिल हुए थे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। गौरव चौधरी के अनुसार, गन्ना भुगतान में देरी, खेती की बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य समेत कई मुद्दों पर विस्तार से विचार-विम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.