बागपत, मार्च 28 -- मवीकलां गांव में शुक्रवार को उज्ज्वल खाप ब्राह्मण समाज की बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर गंभीर मंथन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक में खाप चौधरियों ने एक स्वर में कहा कि युवाओं में बढ़ता नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। इसे बीमारी बताते हुए उन्होंने युवाओं से दूर रहने और परिवारों से जागरूक भूमिका निभाने का आह्वान किया। पंडित सुभाष शर्मा ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही स्वस्थ समाज की नींव हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा और नामित सभासद अभिषेक मिश्रा का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.