खाप कटैया मिडिल स्कूल में हुआ संवाद कार्यक्रम
पलामू, जून 13 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के खाप कटैया मोहल्ला स्थित मिडिल में शनिवार को प्रयास कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र, छात्राओं से शिक्षकों ने संवाद किया एवं स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर जागरूक करने का काम किया। हेडमास्टर अर्जुन बैठा ने बताया कि प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आने एवं आसपास के बच्चे जो स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनको भी लाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया है। स्कूल में नामांकित 205 बच्चे में शनिवार को 155 बच्चे आए थे। बच्चों को एमडीएम भोजन भी दिया गया। स्कूल में शिक्षक संजय मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, अमरेश प्रजापति, श्यामदेव चौधरी आदि उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.