खान सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हादसे: रेड्डी
धनबाद, जून 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीएमएस के कोयला उद्योग प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल खान सुरक्षा महानिदेशक उज्ज्वल ताह से मिला। इस दौरान कोल इंडिया व अनुषंगी कंपनियों में सुरक्षा के नियमों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कड़ाई से माइंस रूल्स रेगुलेशन का पालन कराने की खान सुरक्षा महानिदेशक से मांग की। उन्होंने कहा कि माइंस रूल्स रेगुलेशन की अवहेलना के कारण ही कोयला उद्योग में दुर्घटनाएं हो रही हैं। कड़ाई से सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण गंभीर व जानलेवा दुर्घटना में वृद्धि हुई है। खदानों का नियमित निरीक्षण न करने एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों को सुधार के लिए प्रबंधन को बाघ्य न करने, दुर्घटना के जिम्मेदार दोषियों को दंडित न कर मात्र खानपूर्ति हो रही है। यह भी पढ़ें- जेबीसीसीआई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.