पटनाा, जून 10 -- पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग के मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। खान सर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल हट गई है। कोर्ट ने खान सर को अंतरिम राहत दी है और पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी या कोई अन्य दंडात्मक कार्रवाई किए जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। जाहिर है कोर्ट के इस फैसले के बाद खान सर कोर्ट का अगला आदेश आने तक कहीं भी आने-जाने के लिए आजाद हैं। इधर इसी मामले में आरोपी ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के दिन जेल में ही कट रहे हैं। रौशन आनंद की जमानत याचिका भी कोर्ट के समक्ष खारिज हो चुकी है। हालांकि, अब रौशन आनंद सर के वकीलों ने उनकी जमानत कराने को लेकर नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर...