पटना, जून 15 -- फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद सर में चल रहे विवाद के बीच नेपाल में रौशन आनंद सर के भाई की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इसपर सियासत भी खूब हो रही है। अब जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा दावा किया है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि खान सर ने ही रौशन आनंद सर के भाई की हत्या करवाई है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। साफ हो चुका है कि प्रिंस यादव की हत्या खान सर के द्वारा ही कराया गया है। यह स्पष्ट है। इसलिए इनको बचाया जा रहा है। सच्चाई सभी के सामने आ चुका है कि किस तरीके से हत्या करवाई गई है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि दो गुटों के बीच विवाद था ...