पटना, जून 15 -- फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद सर में चल रहे विवाद के बीच नेपाल में रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इस पर सियासत भी खूब हो रही है। अब जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि खान सर ने ही रौशन आनंद सर के भाई की हत्या करवाई है। हालांकि, प्रिंस यादव की मौत के बाद यह सूचना आई थी कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। साफ हो चुका है कि प्रिंस यादव की हत्या खान सर के द्वारा ही कराया गया है। यह स्पष्ट है। इसलिए इनको बचाया जा रहा है। सच्...