खान सर ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ, पुलिसिया ऐक्शन से हुए गदगद; अब तक 3 हिरासत में
पटना, जून 3 -- Khan Sir Coaching: पटना में मंगलवार की रात खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खुद खान सर ने सम्राट चौधरी सरकार की जमकर तारीफ की है। पूरे मामले में पुलिसिया कार्रवाई से खान सर गदगद नजर आए हैं। सीएम सम्राट चौधरी की तारीफ में खान सर ने क्या कुछ कहा वो हम आपको आगे बताएंगे। उससे पहले आपको बता दें कि कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक मुसल्लहपुर में कोचिंग संचालित करने वाले शिक्षक बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में चार लोगों पर नामजद तथा 15 अज्ञात पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.