खान सर कोचिंग सेंटर बवाल में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद गए जेल, बोले- मेरे साथ साजिश हुई
पटना, जून 3 -- पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुए बवाल में पुलिस ने ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान रौशन आनंद उर्फ रौशन सर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। रौशन के अलावा उनके दो साथी गौरव और अभिषेक को भी जेल भेजा गया है। खान सर के कोचिंग सेंटर के मैनेजर कन्हैया सिंह की शिकायत पर कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें तोड़फोड़, मारपीट के आरोप में 4 लोगों को नामजद और 15-20 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पटना पुलिस की टीम ने रौशन आनंद को उनके आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद रौशन सर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के रिजल्ट को लेकर उनके खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.