खान सर के सरेंडर की अफवाह से 4 घंटे तक हड़ंकप, दो कोचिंग की लड़ाई में स्टूडेंट्स भी बंट गए
प्रमुख संवाददाता, जून 6 -- खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर की अफवाह पर शनिवार को पुलिस 4 घंटे तक हलकान रही। सुबह 10 बजे किसी ने अफवाह उड़ा दी कि वे पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। इसे लेकर पुलिस भी चौकस हो गई। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गए। मीडिया कर्मियों का भी जमावड़ा लग गया। बाद में खान सर के वकील की ओर से जानकारी दी गई कि वे सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि सोमवार या मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया जाएगा। वहीं, खान सर और रौशन आनंद सर के कोचिंग संस्थानों के बीच की लड़ाई में छात्र भी बंट गए हैं, इससे पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है। बीते 2 जून को पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट एवं फायरिंग मामले में कदमकुआं थाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.