खान सर के गार्ड ने ही की फायरिंग? ज्ञान बिंदू कोचिंग ने VIDEO दिखा कर दिया दावा
पटना, जून 4 -- Khan Sir Coaching: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल ज्ञान बिंदू कोचिंग की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि फायरिंग खान सर के कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्डों ने की थी। इस कथित वीडियो में खान सर का फटा हुआ पोस्टर, टूटा हुआ गेट और बिहार पुलिस सम्मान समारोह का बैनर नजर आ रहा है। जिससे घटना को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले इस घटना को लेकर खान सर ने पहले दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया था लेकिन बाद में उन्होंने इस आरोप को वापस ले लिया था। अब यह जो नया वीडियो सामने आया है उसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर के पास 2 जून की रात करीब 10 बजे जमकर बवाल हुआ था। इस हंगामे का जो न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.