प्रमुख संवाददाता, जून 23 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और सभी जिलों के कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण का महाभियान शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग, प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने संयुक्त टीमें बनाकर कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी का निरीक्षण किया। गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ और आगरा समेत कई अन्य जिलों में भी यह कार्रवाई की गई। वहीं, अनियमितताएं मिलने पर 100 से अधिक कोचिंग संस्थाओं को सील कर दिया गया। इनमें प्रयागराज स्थित खान सर की कोचिंग भी है। अलीगंज अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने सभी जिलों में जांच के सख्त निर्देश दे थे। कुछ जिलों में देर ...