खान सर का कोचिंग और अस्पताल बिना फायर NOC के चल रहा, नोटिस के बाद अब सील होने की नौबत
प्रधान संवाददाता, जून 8 -- पटना के मशहूर खान सर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से एक से बढ़कर एक मुसीबत आ रही है। अब उनके चर्चित खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट और उनके अस्पताल के सील होने की नौबत आ गई है। यह पता चला है कि पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर और एनी बेसेंट रोड स्थित खान हॉस्पिटल अग्निशमन विभाग के एनओसी के बिना चल रहे हैं। रविवार को अग्निशमन विभाग की जांच में खान कोचिंग सेंटर और खान हॉस्पिटल में अग्निशमन मानक की घोर कमी मिली। इस पर अग्निशमन विभाग ने कोचिंग और अस्पताल संचालक को नोटिस भेजा है, जिसमें 15 दिनों के अंदर कमियों को दूर करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर दोनों संस्थान सील कर दिये जाएंगे। अभी दोनों संस्थान बिना फायर एनओसी चल रहे हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली और मुजफ्फरपुर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.