लातेहार, अगस्त 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के द्वारा लगाये गये काला कानून खान एवं खनिज विधेयक -2026 को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की, जबकि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने डीसी संदीप कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी कार्यक्रम के अंत में सौपा। यह भी पढ़ें- 14000 करोड़ के नुकसान का दावा, MMDR एक्ट के खिलाफ झारखंड में कांग्रेस का हल्लाबोलधरना और प्रदर्शन धरना के दौरान खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। विधायक राम...