मुंबई, दिसम्बर 18 -- महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने दो टूक कहा है कि 'आई लव महादेव' कहने वाला कोई हिन्दू ही मुंबई का मेयर बनेगा, कोई खान या पठान नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो कोई भी किसी खान या पठान को मेयर बनाने का सपना देख रहा है तो वो पाकिस्तान और कराची चला जाए, वहीं खान या पठान मेयर बन सकता है। राणे ने कहा कि ऐसे नेता बोलें हम कराची जाने का उनके टिकट की व्यवस्था कर देंगे। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान के इस सवाल पर कि मुंबई का मेयर कोई 'खान' या 'पठान' क्यों नहीं बन सकता? नितेश राणे ने कहा, "इसके लिए AIMIM नेताओं को अपनी पार्टी को इस्लामाबाद या कराची ले जाना होगा। यह भारत में और मुंबई में संभव नहीं है, जिसका DNA हिंदुत्व वाला है। अगर AIMIM नेता ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.