दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली के कई इलाकों में 8 नवंबर तक पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है। एनडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि अपर गंगा नहर के रिपेयर और रखरखाव के काम के कारण सेंट्रल दिल्ली और साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि नहर का पानी बंद होने से नहर का पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे पानी सप्लाई में बाधा आ सकती है।इन इलाकों हो सकती है पानी की किल्लत अपर गंगा नहर में मेंटेनेंस का काम चालू रहने के कारण कई दिनों तक दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। इसमें दिल्ली के भारती नगर, गोल्फ लिंक्स, लोधी एस्टेट, खान मार्केट, रबीन्द्र नगर, लोधी रोड, दिल्ली हाई कोर्ट, बापा नगर, पंडरा रोड, जोर बाग, लोधी कॉलोनी, बीके दत्त कॉलोनी, अमृता शेरगिल मार्ग, जनपथ के कई इलाकों में...