खान मंत्री प्रमोद ने किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट
पटना, जुलाई 3 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बिहार में प्राप्त महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित संभावनाओं आदि पर विचार-विमर्श हुआ। केंद्र एवं राज्य के बी समन्वय बढ़ाने पर भी सहमति बनी। डॉ प्रमोद कुमार ने प्रस्ताव रखा कि विभाग से जुड़े विषयों पर निकट भविष्य में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के संबंधित अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, ताकि आगे की कार्ययोजना तैयार की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.