मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीवान के खान ब्रदर्स का मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में एक दशक तक आतंक रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार खान ब्रदर्स हत्या, रंगदारी, लूट और डकैती के 52 से अधिक कांडों में आरोपित हैं। मुजफ्फरपुर में इन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम तक बनाई गई थी। बिहार एसटीएफ, सीवान पुलिस और मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने अयूब खान को रविवार शाम मिठनपुरा से गिरफ्तार किया। उसे इफ्तार के बाद मिठनपुरा स्थित घर के पास से पकड़ा गया। मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। खान ब्रदर्स का नाम मोतीझील के कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांगने से सुर्खियों में आया था। वर्ष 1998-99 में कपड़ा शोरूम संचालक से रंगदारी मांगी गई थी। शोरूम संचालक ने नगर थाने में एफआईआर कराई। शोरूम पर पुलिस की तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.