हाथरस, जून 30 -- हाथरस। जिले के मौसम में इन दिनों बने उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरु कर दिया। दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में खान-पान को लेकर लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से सेहत और ज्यादा बिगड़ रही है। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में लगभग 1600 नए और पुराने मरीज पहुंचे। दवा, पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं। सोमवार को सुबह से ही ओपीडी में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की कतारें लगी रही। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अवधेश ने बताया कि मौसम में परिवर्तन क...