बोकारो, सितम्बर 28 -- खान खनिज संशोधन विधेयक पर वाम दलों का संयुक्त कन्वेंशन जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि।

संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन खान खनिज संशोधन विधेयक पर वाम दलों का संयुक्त कन्वेंशन सोमवार को संडे बाजार में हुआ। कंवेंशन में भाकपा माले, माकपा भाकपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्षीय मंडल ने किया जिसमें चंद्रशेखर झा, बालेश्वर गोप व श्याम बिहारी सिंह दिनकर शामिल थे। शुरुआत नेपाल त्रासदी में मारे गये हजारों जनों, दिवंगत वाम दलों के नेताओं और गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व टेकलाल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विपक्ष की प्रतिक्रिया संयोजक मण्डली की और से माकपा नेता भगीरथ शर्मा ने आधार पत्र प्रस्तुत किया। जेबीसीसीआई सदस्य सह भाकपा नेता लखन लाल महतो ने कहा कि वर्ष 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पां...