घाटशिला, अगस्त 24 -- चाकुलिया। चाकुलिया टाउन हॉल परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आंदोलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक बैठक में विधेयक के संभावित...