खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 25 अगस्त को प्रतिवाद मार्च, 29 को व्यापक कार्यक्रम
कोडरमा, अगस्त 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भाकपा अंचल कमेटी जयनगर की बैठक पूर्व अंचल सचिव समीम खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, राशन कार्ड रद्द किए जाने, वृद्धावस्था पेंशन में विलंब तथा यूरिया की कथित कालाबाजारी सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त 2026 को वाम दलों एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा तथा पुतला दहन किया जाएगा। 29 अगस्त को व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।बैठक में जिला परिषद सदस्य महादेव राम, जिला सचिव अर्जुन यादव, अंचल सचिव वीरेंद्र यादव, सहायक अंचल सचिव कामेश्वर पंडित, युवा नेता पुरुषोत्तम यादव, नेत्री सोनिया देवी, किशोर कुमार चौधरी, संतोष शर्मा, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.