खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा आंदोलन : विधायक
दुमका, अगस्त 24 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विवाह भवन में विधायक आलोक कुमार सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान-खनिज संशोधन विधेयक मनमाने तरीके से सदन में पास करा लिया गया है, जो राज्यों के खिलाफ है। इसके तहत जमीन के नीचे से निकलने वाले खनिज पदार्थ पर राज्य सरकार का कोई हक नहीं होगा। यह सीधे तौर पर जनविरोधी कार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर स्तर पर इसके खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता आंदोलन के लिए कमर कस लें। विधायक ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच सीआईडी द्वारा बेहतर तरीके से की जा रही है। यह भी पढ़ें- खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो चलाएगा जनजागरण अभियान कई लोगों की गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.