बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। खान-खनिज संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। मजदूरों ने विधेयक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि स्व. शिबू सोरेन के नेतृत्व में लंबे आंदोलन और हजारों झारखंडियों के बलिदान से अलग राज्य का गठन हुआ। झारखंड के पूर्वजों ने अधिकारों के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया था। आज उनके वंशज भी अपने हक के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य के खान-खनिज राजस्व को प्रभावित करने वाले प्रावधानों को पर्याप्त चर्चा और राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बिना लागू करना चाहती है। उन्होंने 7 सितंबर को चास प्रखंड कार्यालय पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ से होने व...