देवघर, मार्च 14 -- चितरा। एसपी माइंस चितरा कोलियरी का शनिवार को डीजीएमएस (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी) के डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ कोलियरी के खून, तुलसीडाबर व दमगढ़ा क्षेत्र का गहन निरीक्षण कर खनन कार्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओबी (ओवरबर्डन) उठाव का कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल का भी अवलोकन किया। इस दौरान ओबी डंप में बैंच कटिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा खान सुरक्षा से संबंधित मानकों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था कम पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त लाइट लगाने का निर्देश दिया, ताकि खनन कार्य सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके। उसके बाद डिप्टी डायरेक्टर ने कोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.