अमरोहा, मई 16 -- डीएनएस के मैदान पर खेले गए मैच में खान क्लब ने हमजा क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। जीत में रेहान की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी मील का पत्थर साबित हुई। शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हमजा क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत में ही कप्तान शुऐब हमजा और आमिर सुहैल पवेलियन लौट गए, दोनों के विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। इसके बाद एहतशाम सुल्तान ने जिम्मेदारी संभाली, आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 43 गेंदों में 65 रन जोड़ दिए। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। मीडिल आर्डर में अबुजर अंसारी ने 20 शुऐब ने 13 रन बनाए। पूरी टीम 19.2 ओवरों में 158 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। खान क्लब की ओर से गेंदबाजी में मुदस्सिर खान और अतहर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 159 रनों के ...