खान एवं भूतत्व विभाग के 22 पदाधिकारियों का तबादला
पटना, जुलाई 1 -- खान एवं भूतत्व विभाग ने 22 पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में आनंद प्रकाश को पटना जिला खनन कार्यालय का सहायक निदेशक बनाया है। उनके पास पटना अंचल कार्यालय के उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। पटना के खनिज विकास पदाधिकारी कार्तिक कुमार कैमूर भेजे गए हैं। विभागीय अधिसूचना के मुताबिक शंभू प्रसाद साहू को समस्तीपुर, रणधीर कुमार को जमुई, प्रिया दीपिका को रोहतास, नवेंदु कुमार सिंह को जहानाबाद (नालंदा का अतिरिक्त प्रभार), हरेश कुमार को अररिया, मो. अखलाक हुसैन को किशनगंज, मो. इमरान अंसारी को मधुबनी, सुमन कुमारी को दरभंगा, निधि भारती को सुपौल, प्रणव कुमार प्रभाकर को मोतिहारी, घनश्याम झा को खगड़िया, अम्बिक कुमार को गया जी और केशव कुमार पासवान को बेतिया का खनिज विकास पदाधिकारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.