रांची, अगस्त 21 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोहराय भवन में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज विधेयक-2026 के विरोध में पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि खान एवं खनिज विधेयक-2026 झारखंड के हित में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विधेयक के लागू होने से राज्य को प्रतिवर्ष करीब 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। इसका सीधा असर राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- 'खनिज संशोधन कानून पर भाजपा फैला ...